Latest:
उत्तराखंड

दो दिवसीय भ्रमण पर खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी,जनता व जनप्रतिनिधियों से कि मुलाकात

खटीमा(खबर धमाका)। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचकर उन्होंने कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर दीपक बाली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,दर्जा राज्यमंत्री विनय रुहेला, रणजीत सिंह नामधारी,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी,विवेक सक्सेना,अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे,भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया,जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी,अभय प्रताप सिंह,सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।——————————————–