मुख्यमंत्री धामी ने प्रगति पोर्टल के माध्यम से राज्य की विभिन्न महत्वपूर्ण अवसंरचना एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा । विभिन्न विभागों की लगभग ₹6940 करोड़ लागत की 12 प्रमुख परियोजनाओं की ली विस्तृत जानकारी
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। सचिवालय में समीक्षा बैठक में प्रगति पोर्टल के माध्यम से राज्य की विभिन्न महत्वपूर्ण अवसंरचना एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान परिवहन, ऊर्जा, लोक निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सीमा सड़क संगठन सहित विभिन्न विभागों की लगभग ₹6940 करोड़ लागत की 12 प्रमुख परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी ली।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति, भूमि हस्तांतरण, क्षतिपूर्ति भुगतान अथवा अन्य प्रशासनिक कारणों से विलम्ब हो रहा है, उनका त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही जिन परियोजनाओं का 50% तक कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें 15 अक्टूबर 2026 तक पूरा करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई जाए।
बैठक में अधिकारियों को प्रगति पोर्टल के माध्यम से परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण तथा उत्तरदायित्व तय करते हुए कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। चारधाम सड़क परियोजनाओं, सीमांत क्षेत्रों की सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं, विद्युत अवसंरचना एवं परिवहन सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
