Latest:
उधमसिंह नगर

जल जीवन मिशन की 333 योजनाओं को 31 जून तक करें पूरा,डीएम। जल उत्सव और हरेला पर्व के तहत वृहद रूप से पौधारोपण और जल संरक्षण पर कार्य करने के निर्देश

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर(खबर धमाका)। डीएम उदयराज सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा की गई। डीएम ने 31 जुलाई तक मिशन की 333 योजनाओं में से अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को समाचार पत्रों में प्रकाशित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के के लिए कहा। सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने अधिकारियों को जल उत्सव और हरेला पर्व के तहत वृहद रूप से पौधारोपण और जल संरक्षण पर कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि वर्षा ऋतु के दृष्टिगत साफ पानी दिया जाए और पानी के नमूनों की नियमित रूप से जांच कराई जाए। उन्होंने सितारगंज एवं खटीमा क्षेत्रों में विद्युत विभाग की ओर से 28 जून तक कनेक्शन देने और 30 जून तक 116 राजस्व ग्रामों में कनेक्शन का प्रमाणीकरण पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभी तक मात्र 65 प्रतिशत योजनाओं का ही जिओ टैगिंग की गई है। इसे शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। कहा कि सीएम हेल्पलाइन में सौ से अधिक शिकायतें लंबित हैं, उनका त्वरित गति से निस्तारण कराएं। निर्देश दिया कि सीएम घोषणा को पूर्ण करना और थर्ड पार्टी एजेंसीज को योजना की डीपीआर देना सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ मनीष कुमार, पीडी अजय सिंह, नोडल जेजेएम मृदुला सिंह, ईई ज्योति पालनी, विद्युत विजय सकरिया आदि थे।