केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान_के_इस्तीफे_की_माँग_को_लेकर_कांग्रेसियों_का_प्रदर्शन।कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय गेट के समक्ष फूँका भाजपा सरकार का पुतला।एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।
रुद्रपुर(खबर धमाका)। बाजपुर नीट और यूजीसी नेट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक मामलों के विरोध में कांग्रेसियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा की अगुवाई में प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय गेट के समक्ष भाजपा सरकार का पुतला फूँका। साथ ही कांग्रेसियों ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे व पेपरलीक के कारण आत्मघाती कदम उठाने वाले युवाओं के परिजनों को एक-एक करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की माँग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने कहा कि बार-बार परीक्षाओं का निरस्त होना एवं भर्ती प्रक्रियाओं का वर्षों तक लंबित रहना न केवल अभ्यर्थियों के मौलिक अधिकारों एवं अवसरों का हनन है, बल्कि यह उनकी प्रतिभा, परिश्रम एवं भविष्य के साथ अन्याय भी है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि डी.के.जोशी, कांग्रेस ब्लॉकाध्यक्ष पवन शर्मा, नगराध्यक्ष सत्यवान गर्ग, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री कदीर अहमद, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष एडवोकेट सतनाम सिंह, यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव हरभजन सिंह, सभासद प्रतिनिधि आदित्य चानना, सभासद महेश कुमार ‘आशू’, अनुराग गर्ग, स. नत्था सिंह धवन, पूरन बिष्ट, भूपेन्द्र कौर बेदी, प्रेम सिंह, शेर सिंह, जसवन्त सिंह, मुकछनराम सिंह, संजय सिंह, लखपत सिंह, अजयदीप ढ़ौंढ़ियाल आदि थे।
