Latest:
उधमसिंह नगर

दानपुर में धूमधाम से मनाया गया दुर्गा पूजा-विजयदशमी।कार्यक्रम में सुंदर झलकियां प्रस्तुत करने वाले बच्चों को भाजपा नेता चुघ ने किया सम्मानित

रुद्रपुर(खबर धमाका)-। निकटवर्ती ग्राम दानपुर में श्री राम लीला कमेटी द्वारा दुर्गा पूजा और विजयदशमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।इस दौरान बच्चों ने सुंदर सुंदर झांकियों और नृत्य का प्रदर्शन किया जिसकी सभी ने सराहना की। विजेता बच्चों को मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भारत भूषण चुघ ने पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज को नई दिशा मिलती है और युवा पीढ़ी धर्म और आध्यात्म को आत्मसात करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से युवाओं को सनातन धर्म के बारे में प्रेरणा मिलती है। श्री चुघ ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया हुआ है ताकि हमारी बेटियों पढ़ लिखकर आगे बढ़े और समाज में अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हर क्षेत्र में बेटियां नित नई सफलताएं प्राप्त कर रही हैं और देश का गौरव बढ़ा रहीं हैं। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, ग्राम प्रधान मनदीप वर्मा, पूजा वर्मा, वशिष्ठ कुमार, जितेंद्र वर्मा, मनोज यादव, महेश बिष्ट ,आशीष यादव, मोनू चीमा, अमन वर्मा, सोनू यादव, अंकित वर्मा, सूरज यादव, राज वर्मा ,दीप यादव, कन्हैया कुमार, मनीष सिंह, रमन गुलाटी, रवि वर्मा, तनिष्क यादव,कशिश वर्मा, तुसिका गुलाटी, रोशनी, काजल, अंजू, दिव्यांश ,अक्षत आदि मौजूद थे।