Latest:
उधमसिंह नगर

घास मंडी, आदर्श कॉलोनी में नवनियुक्त दर्जा राज्यमंत्री सुरेश कोली का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन!

रुद्रपुर(खबर धमाका)। उत्तराखंड के लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री पुष्कर सिंह धामी जी के आशीर्वाद से वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुरेश कोली जी को उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री का दायित्व मिलने पर घास मंडी, आदर्श कॉलोनी में अनुसूचित समाज एवं क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। 

इस अवसर पर नवनियुक्त दर्जा राज्यमंत्री श्री सुरेश कोली जी ने सभी क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए अपार स्नेह, सम्मान और विश्वास के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा, समाज का सम्मान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

कार्यक्रम में रुद्रपुर के महापौर आदरणीय भाई श्री विकास शर्मा जी का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

श्री सुरेश कोली जी ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान, क्षेत्र के विकास तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

इस दौरान मुख्य रूप से श्री राजकुमार सागर जी, श्री करन गंगवार जी, श्री अशोक सागर जी, श्री सुनील सागर जी, श्री जगत सिंह वनकोटा (पूर्व सैनिक), रघुवीर सिंह (सेवानिवृत्त दरोगा), रूपकिशोर , चंद्र सेन , कैलाश चंद्र जी (सेवानिवृत्त दीवान), आनन्द सिंह (सेवानिवृत्त सैनिक),  कमलवीर, अधिवक्ता दीपक कुमार, गोविंद दास सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।