Latest:
उधमसिंह नगर

रम्पुरा में पुरानी रंजिश में मार-पीट, पथराव।बीच बचाव में गए युवक के पिता के आंखों में झोंकी मिर्च

रुद्रपुर (खबर धमाका)। रम्पुरा में पुरानी रंजिश को लेकर मार-पीट और पथराव की खबर समाने आई है। मामले में एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

रम्पुरा निवासी कान्ती कोली ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा की दिनांक 29.10.2026 समय लगभग 10:15 बजे मेरा पुत्र पंकज जो घर से बाईक से निकल कर मोहल्ले में अपने दो दोस्तो के साथ जा रहा था। पुरानी रंजिश के चलतें मोहल्ले में रहने वाले विष्णु, राम, व चन्द्र पाल बीच रास्ते में खड़े हो गयें मेरे पुत्र व उसके दोस्तो ने साईड होने के लिए कहा तो इन्होने गंदी गंदी गाली गलौच करते हुऐ मेरे पुत्र व उसके दोस्तो के साथ मारपीट शुरू कर दी। महोदय मैं अपनी छत पर टहल रहा था मैने देखा मै भागकर नीचे आये बीच बवाव कराने लगा तो विष्णू ने आवाज देकर अपने घर महिला नन्ही और सुशमा, और लड़का भूत को बुलाया जो तुरंत घर में से निकल कर आये जिसमें सुशमा तुरंत किचन में से लाल मिर्च लेकर आयी जिसने विष्णु, के हाथ में दी विष्णु, ने मेरी आखो में लाल मिर्ची डाल दी। जिससे मुझे दिखना बंद हो गया सब मिलकर मेरे पुत्र पंकज व उसके दोस्त व मुझे को मारने पीटने लगें मुझे जमीन पर गिरा दिया। मेरी जेब में रखे 18 हजार 600 रूपये भी वही कही गिर गयें। हम लोगो ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी उसके बाद इन्होने हमारा पीछा किया, मेरे घर पर ईट पत्थराव किया, जिससे ईट पत्थर मेरे घर के पडोस में कई लोगो के घर में गये। धमकी दे रहे की झूठे केस में फंसायेगें। मेरे पुत्र पंकज का पूर्व में चन्द्रपाल पुत्र पोपाल से 100 रू0 को लेकर विवाद हो गया था। उसी की रंजिश इन्होने कल निकाली है। झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे है। और जान से मारने की धमकी दे रहे है। महोदय हमारी मदद करें श्रीमान जिसमें उक्त नन्ही झूठा आरोप लगा रही है। मेरा मंगल सूत्र छीना है। जिसके पास ना किसी प्रकार की विडियो है। ना कोई सबूद है। मेरे पुत्र को झूठा आरोपी बनाकर उसको जेल करवाना चाहती है। उक्त लोगो से आये दिन मोहल्ले वाले परेशान रहते है। ये लोग एक राय होकर किसी को भी मार लेते है। उसको बाद किसी के उपर भी झूठी तहरीर चौकी में दे देते है। जबकि हमारा इनसे कोई विवाद नही था।

पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।