रुद्रपुर कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, तिलक राज बेहड़ व राजकुमार ठुकराल ने किया सम्मानित
रुद्रपुर(खबर धमाका)। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रुद्रपुर के चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, लगन एवं समर्पण को देखते हुए की गई इन नियुक्तियों के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों का किच्छा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ के रुद्रपुर स्थित आवास पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में पवन वर्मा को प्रदेश महासचिव एवं जनपद ऊधम सिंह नगर प्रभारी, ओबीसी कांग्रेस, विक्रमजीत सिंह विर्क को नगर अध्यक्ष किसान कांग्रेस, ओमपाल सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष किसान कांग्रेस तथा करन चीमा को कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ तथा पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने चारों नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर, गुलदस्ते भेंट कर एवं मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय जुनेजा ने भी चारों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारियां उनके समर्पण और मेहनत का सम्मान हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी साथी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए कांग्रेस संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सर्वेश कुमार सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, पार्षद परवेज कुरैशी,अजय नारायण, चेतन मांगट, गगन दुनेजा, संदीप सिंह, मनराज सिंह, सुखविंदर सिंह, नितिन वर्मा, केरु मंडल, मनप्रीत सिंह, पलविंदर सिंह चीमा, विकास भल्ला, ओमपाल चौधरी, अतुल कविराज, निर्मल सिंह, गुरदास सिंह, राजेंद्र चौधरी, शिवकुमार मिड्ढा, अमित चीमा, मोहित कोली सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

