Latest:
उत्तराखंड

बाजपुर में धूमधाम से मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, दीर्घायु के लिए हुआ हवन-यज्ञ

बाजपुर(खबर धमाका)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन आज यहाँ समाजवादी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव के नेतृत्व में बेहद हर्षोल्लास और सेवा भाव के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम बाजपुर स्थित शनि मंदिर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए एक विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान पंडित बिंदेश्वरी तिवारी द्वारा विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया, जिसमें नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आहुति देकर उनके कुशल नेतृत्व व लंबी उम्र की कामना की।

हवन-यज्ञ के पश्चात सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कॉम्प्लेक्स स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए, जहाँ सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

1 से 7 जुलाई तक चलेगा ‘पीडीए’ वृक्षारोपण और सेवा सप्ताह:

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज सेवा का संकल्प है। उन्होंने घोषणा की कि 1 जुलाई से 7 जुलाई तक विशेष अभियान के तहत ‘पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पेड़’ लगाए जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इसके साथ ही पूरे सप्ताह सेवा भाव से गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद की जाएगी।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता, स्थानीय पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष हेम जोशी अमित कुमार प्रदेश अध्यक्ष यूथ बिग्रेड मो आज़म विधान सभा अध्यक्ष

सोनू राणा दीपक कुमार विशाल यादव दबीर रजा डॉ नदीम अहमद रहीस लाला सलीम अहमद हर्ष शर्मा अनवर अली मो अफरोज अमन प्रजापति सुनील सागर,ध्रुव चुनारा,मोहम्मद तकमील (कामिल), मोहम्मद अकील,नदीम अहमद, तैय्यब,वरुण जोशी,यतिन सागर,सुनील सैनी,जगदीश भारती,अंकित कश्यप,अब्बास मेहरबान,फैजान,तीरथ सिंह,विशाल चुनारा,शिवम सागरआदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।