लालपुर का विक्की बजाज चोरी की बाइकों के साथ गदरपुर में गिरफ्तार
रुद्रपुर(खबर धमाका)। गदरपुर पुलिस ने लालपुर क्षेत्र के एक युवक को गिरफ्तार करके चोरी की दो बाइकें बरामद की है। दोनों बाइकें पिछले दिनों गदरपुर क्षेत्र से चोरी हुई थी।
गदरपुर पुलिस के मुताबिक 29 जून को क्षेत्र के झगडपुरी निवासी अजीम पुत्र मो शफी ने रामजीवनपुर बाजार से अपनी बाइक रजि०-UK06BD7075 चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। उपरोक्त चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण कर माल मुल्जिमान की बरामदगी हेतु प्रभारी थानाध्यक्ष गदरपुर के नेतृत्व मे थाना पुलिस .टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर दिनांक 30-06–2026 को दिनेशपुर रोड अन्डर पास से चीनी मिल रोड पर अभियुक्त बिक्की बजाज पुत्र ठाकुर दास हाल नि.लालपुर जिला ऊधमसिंहनगर उम्र-45 वर्ष को मोटर साईकिल एच एफ डिलक्स UK06AP–3424 के साथ पकड़ा गया सख्ती से पूछताछ करने पर उपरोक्त द्वारा उक्त मोटर साईकिल जगतपुरा रुद्रपुर से चोरी करना बताया तथा अन्य चोरी की मोटर साईकिलों के बारे में पूछताछ की गयी व निशादेही पर थाना हाजा पर पंजीकृत मु0 FIR N0. 171 /2026 धारा 303 (2) BNS मोटर साईकिल रजि0 नं0 UK06BD7075 बरामद करायी गयी । अभियुक्त को जुर्म धारा 303 (2)/317(2) बी0एन0एस0 से अवगत कराते हुए हिरासत पुलिस लिया गया है, आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम का विवरण
1. प्रभारी थानाध्यक्ष गदरपुर श्री प्रदीप शर्मा
2. उ0नि0 श्री मोहन सिंह बोहरा कोतवाली गदरपुर
3. कानि0 756 जीवन फुलेरा 4. कानि0 1312 कुन्दन सिंह
