Latest:
उधमसिंह नगर

निजी टैंकों की नियमित सफाई रखें एवं क्लोरीनीकरण उपरान्त पेयजल का करें उपयोग

रूद्रपुर(खबर धमाका)।- वर्षाकाल में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु अधिशासी अभियंता उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम सुनील जोशी ने जनहित में समस्त ग्रामवासियों, आंगनबाडी केन्द्रों, राजकीय प्राथमिक विद्यालयों/राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों तथा समस्त पेयजल उपभोक्ताओं से अपील कि है कि निजी टैंकों की नियमित सफाई रखें एवं क्लोरीनीकरण उपरान्त पेयजल का उपयोग करें, जिससे पीलिया, टायफॉइड एवं अन्य जल जनित रोगों से बचाव हो सके। जिन उपभोक्ताओं की निजी पाइप लाइन नालियों अथवा दूषित स्थलों से होकर गुजर रही है या लीकेज है, वे पाइप लाइन को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थानान्तरित कर मरम्मत कराएं तथा आवश्यकता होने पर विभाग को सूचित करें। उन्होने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति, जल गुणवत्ता समस्या अथवा पाइप लाइन क्षति की सूचना तत्काल अधिशासी अभियन्ता कार्यालय को दें ताकि समयबद्ध कार्यवाही की जा सके।

————————————–