आबकारी टीम की काशीपुर क्षेत्र में छापेमारी, कच्ची शराब की आधा दर्जन भट्टियां एवं हजारों लीटर लाहन नष्ट।
रुद्रपुर (खबर धमाका)। आबकारी विभाग की टीम ने काशीपुर क्षेत्र ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए कच्ची शराब आधा दर्जन भट्टियां और हजारों लीटर लाहन नष्ट कर दिया। मौके से बड़ी मात्रा में कच्ची शराब भी बरामद हुई है।
जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के मुताबिक आयुक्त एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त, कुमायूं मण्डल, हल्दानी के के काण्डपाल के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर , ऊधम सिंह नगर में सहायक आबकारी आयुक्त, जनपदीय प्रवर्तन दल और जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंह नगर श्री महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में विशेष सघन प्रवर्तन अभियान में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम *खाईखेड़ा तथा छोटी बरखेड़ी*में छापेमारी के दौरान नाले व खेतों में अवैध शराब ख़ाम निर्माण कर रही 6 भट्टी त 17000 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया। आसपास की तलाशी पर लगभग 150 ली॰ अवैध शराब ख़ाम बरामद कर अज्ञात अभियुक्तों के ख़िलाफ़ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ में 6 अभियोग पंजीकृत किए गये । इस कार्यवाही में क्षेत्र -03 काशीपुर के आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जनपदीय प्रवर्तन दल उधमसिंह नगर से उप आबकारी निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, राखी आब0 सिपाही, क्षेत्र 01 रुद्रपुर से दीपक दुबे, संतोष लोहनी प्रधान आबकारी सिपाही, विरेन्द्र कुमार, राजेन्द्र प्रसाद एवं मंजू आबकारी सिपाही मौजूद रहे। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
