Latest:
उत्तराखंड

अब हरिद्वार पुलिस करेगी कर्ण प्रयाग प्रकरण की विवेचना।घायल सिख श्रद्धालु के पिता द्वारा दर्ज कराया गया केस भी हरिद्वार पुलिस के हवाले।डीआईजी करेंगे स्थानीय पुलिस के आचरण की जांच।

देहरादून (खबर धमाका): 16 जून 2026 को कर्णप्रयाग में हुए झड़प‑प्रकरण के बाद पुलिस मुख्यालय ने निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर 20 जून 2026 को थाना कर्णप्रयाग में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई। दोनों पंजीकृत मामलों की विवेचना चमोली से हरिद्वार जनपद को स्थानान्तरित कर दी गई है; जांच हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निकट पर्यवेक्षण में संचालित होगी। स्थानीय पुलिस के कथित आचरण की जांच DIG यशवंत सिंह को सौंपी गई है, जिन्हें दो सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। गढ़वाल के पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस सभी समुदायों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करती है और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।