सिंघम स्टाइल’ में SSP अजय गणपति का एक्शन।अवैध खनन माफियाओं में मचा हड़कंप बाजपुर में खनन माफियाओं पर टूटा पुलिस का कहर! SSP अजय गणपति ने उतारी फोर्स की फौज।घाट से जंगल तक पुलिस का पहरा, एक भी डंपर बिना रॉयल्टी नहीं निकलेगा” – SSP अजय गणपति की दो टूक
बाजपुर/ऊधमसिंहनगर(खबर धमाका)। मुख्यमंत्री के ‘अपराधमुक्त उत्तराखण्ड’ के संकल्प को जमीन पर उतारते हुए SSP अजय गणपति ने अवैध खनन माफियाओं की नींद उड़ा दी है। आज बाजपुर सर्किल में पुलिस, PAC और अर्धसैनिक बलों ने मिलकर ‘मेगा चेकिंग अभियान’ चलाया और पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।
कहां-कहां पड़ा छापा?
– *बाजपुर पुलिस:* गौ घाट, प्रधान घाट, बाजार घाट समेत हर संवेदनशील पॉइंट पर सघन चेकिंग।
– *गदरपुर पुलिस:* गूलरभोज और मोहाली जंगल में पैदल गश्त कर कोना-कोना खंगाला।
– *केलाखेड़ा पुलिस:* मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर एक-एक डंपर की तलाशी, रातभर गश्त।
70+ गाड़ियां चेक, माफिया गायब!
अर्धसैनिक बलों के साथ खनन क्षेत्रों में पैदल गश्त हुई। खनन सामग्री से भरे ट्रकों और डंपरों की रॉयल्टी और कागजात की गहन जांच की गई।
– *चौकी सुल्तानपुर पट्टी:* 40-45 वाहन चेक
– *बन्नाखेड़ा चौकी:* 25 वाहन चेक
चौंकाने वाली बात ये रही कि किसी भी वाहन में अवैध उप खनिज नहीं मिला। सभी के पास रॉयल्टी मौजूद थी। यानी पुलिस की सख्ती का खौफ इतना था कि माफिया आज मैदान छोड़कर भाग गए।
SSP अजय गणपति का अल्टीमेटम
SSP ने साफ कहा है: “अवैध खनन में लिप्त मिलने वाले किसी भी व्यक्ति पर सीधे मुकदमा दर्ज होगा। कोई सिफारिश, कोई रियायत नहीं। ये अभियान अब और सख्ती से, लगातार जारी रहेगा।”
जनता ने कहा- ‘थैंक्यू SSP साहब’
स्थानीय लोग बोले कि रात-दिन उड़ने वाली धूल और नदियों के सीने को छलनी कर रहे डंपरों से राहत मिली है। घाटों से लेकर जंगलों तक पुलिस का पहरा देखकर खनन माफिया भूमिगत हो गए हैं।
ऊधमसिंहनगर पुलिस का ये संदेश साफ है: अब जिले में अवैध खनन करना मतलब सीधे जेल जाना।
