कच्ची शराब के धंधे में महिला भी हुई शामिल।बिंदू खेड़ा और पंतनगर में दो गिरफ्तार
रुद्रपुर(खबर धमाका) जनपद में अवैध शराब के धंधे में महिलाएं भी शामिल हो रही है। आबकारी विभाग की छापेमारी में ऐसे मामले लगातार समाने आ रहे हैं। विभाग की तरफ से मंगलवार को की गई छापेमारी में पंतनगर क्षेत्र में एक महिला कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार हुई है, वहीं बिंद खेड़ा क्षेत्र में भी अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार *क्षेत्र-01 रुद्रपुर , ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप कुमार एवं जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंह नगर महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में विशेष सघन प्रवर्तन अभियान में अवैध शराब के निर्माण व बिक्री एवं भंडारण के अड्डों के समूल विनिष्टीकरण के क्रम क्षेत्रान्तर्गत ग्राम *बिंदुखेड़ा *में छापेमारी के दौरान नाले पर अवैध शराब ख़ाम निर्माण कर रही 1 भट्टी , 3500 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट किया गया। मौके से लगभग 35 ली॰ अवैध शराब ख़ाम बरामद कर की गयी।
बिंदुखेड़ा मे घर की तलाशी के दौरान एक घर से एक रबर टयूब मे 40 लीo शराब ख़ाम बरामद की गई
*अभियुक्त -परमजीत सिंह S/O उत्तम सिंह R/O दानपुर बिन्दुखेड़ा रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर
व गोल गेट नगला मैं एक घर मे दबिश के दौरान
अभियुक्त -बीना w/o उमार सिंह R/O गोलगेट नगला पंतनगर ऊधम सिंह नगर
के घर से 26 पाउच बरामद किये गए !
कुल लगभग 13 लीटर शराब बरामद की गयी
आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किये गये ।कार्यवाही में क्षेत्र -01 रुद्रपुर आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह के नेतृत्व में प्रधान आ0 सिपाही दीपक दूबे,विकास रावत,संतोष लोहनी ,सिपाही वीरेंद्र कुमार,मंजू,रोशनी आदि स्टाफ मौजूद रहा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।
