योग के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को जोड़ने का किया काम,चुघ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिटी क्लब में भाजपा नेता चुघ के साथ सैकड़ों लोगों ने किया योग
रुद्रपुर(खबर धमाका)।- 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर जगह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। सिटी क्लब में भी योग दिवस पर पूरे मनोयोग से योग साधक में योग करते नजर आए।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ और सिटी क्लब के उपाध्यक्ष पंकज बांगा व सचिव राजेश घीक बल्लू ने किया। मुख्य अतिथि चुघ ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग के माध्यम से पूरी दुनिया को जोड़ने का प्रयास किया था जिसको 175 देशों ने अपनी सहमति दी थी। 21 जून को मनाया जाने वाला योग दिवस आज पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है और लाखों करोड़ों लोग योग के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ जुड़े हैं। उन्होंने कहा योग से जहां मनुष्य का शरीर स्वस्थ होता है वही उसका मानसिक विकास भी होता है। योग के माध्यम से असाध्य बीमारियों से छुटकारा मिलता है। चुघ ने कहा की योग को मात्र एक दिन के लिए ना बनाएं बल्कि प्रतिदिन की दिनचर्या में भी इसे शामिल करें ।उन्होंने कहा की योग भारत की देन है और आज भारत की इस देन को पूरी दुनिया में स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संदेश दिया कि योग के माध्यम से ही स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ राष्ट्र का भी निर्माण हो सकता है। ऐसे में योग बेहद आवश्यक है। मुख्यमंत्री धामी सदैव योग के प्रति प्रतिबद्ध रहते हैं और युवाओं को प्रेरणा देते हैं। योग गुरु अशोक कालडा ने योग को संचालित किया। भजन गायक विजय सूरी ने इस मौके पर भजन भी सुनाएं।इस दौरान सुषमा अग्रवाल, सिटी क्लब के डायरेक्टर सुरेश ढींगरा बाबूजी को भी सम्मानित किया गया।
संरक्षक अशोक अदलखा विजय अग्रवाल, अशोक बजाज, गुलशन बठला, गुलशन नारंग, हरीश गुंबर, , राजीव तनेजा, चरणजीत अरोड़ा, हरिकिशन अग्रवाल, सीडी ठुकराल, जगदीश ठुकराल, जितेंद्र गांधी ,किशन नारंग, मदन कक्कड़, प्रीतम गुगलानी, राजू जलोतरा ,राजकुमार, रवि काकरान, राजीव अनेजा, राजीव ग्रोवर, प्रभास स्वर्णकार, सतीश मिढ्ढा ,राकेश अरोड़ा, सुनील आनंद, सुरेंद्र मिढ्ढा ,सुरेश श्रीधर, सतीश तनेजा, विजय सूरी, एस एस शुक्ल नीलकंठ राणा, पूरन पांडेआदि मौजूद थे। सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर पटका पहन कर व बुके देकर स्वागत किया गया। संचालक नरेश घई ने किया।
