Latest:
उधमसिंह नगर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामिया लेक सिटी में हुआ योगाभ्यास 

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग क्लब बागवाला, के आयोजक  डी एन गुप्ता एवं सामिया लेक सिटी कि श्रीमती ममता पाण्डेय द्वारा पातंजलि योग पीठ के प्रोटोकॉल के अन्तर्गत योगाभ्यास कराया गया। श्री गुप्ता जी द्वारा रोगानुसार योग के गुर बताया व समाज के हर व्यक्ति को जाती धर्म उपर उठकर करो योग रहो निरोग को साकार करने का अनुरोध किया गया। इस अवसर पर लेक सिटी सोसाइटी के अध्यक्ष, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री राम प्रकाश गुप्ता, डी०हरिद्वार शक्ला, फूल मुहम्मद, संजय, जयंत विस्वास, हेमसिंह, श्री नेगी जी, गुरु शरण गुप्ता, अनरव, लवली गुप्ता, रितिका, शिवांस आदि सैकड़ों लोगों उपस्थित रहे। डी एन गुप्ता द्वारा शांति पाठ के साथ सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।