Latest:
उधमसिंह नगर

राष्ट्रीय लोकदल कुमाऊं मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन रुद्रपुर में हुआ संपन्न

रुद्रपुर/ऊधमसिंहनगर(खबर धमाका)। राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड ने अपनी ताकत को बढ़ाते हुए कुमाऊँ मंडल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया , जिसमें सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए सभी पदाधिकारीयों ने सम्मेलन में अपने-अपने विचार व्यक्त किए ।

कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त ने कहा कि देवभूमि की उधम सिंह नगर जिले की पावन धरती पर हम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को नमन करते हैं एवं हमारे राष्ट्रीय नेताओं का हम इस पावन धरती पर हार्दिक स्वागत करते हैं, उधम सिंह नगर के उन समस्त कार्यकर्ताओं का मैं कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूं पन्त ने कहा की चौधरी चरण सिंह जी के विचारों को उत्तराखंड प्रदेश के गाँव- गाँव तक पहुंचाने का कार्य करेंगे चौधरी चरण सिंह कहते थे खेत खलियान गांव से ही देश की तरक्की होती है और आज उधम सिंह नगर के इस रुद्रपुर शहर से राष्ट्रीय लोकदल ने अपनी हुँकार भरी है, पंत ने कहा कि आज कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय लोकदल में मातृशक्ति की बहुत बड़ी भागीदारी रही है पुरुषों से भी ज्यादा संख्या महिलाओं की देखने को मिल रही है अब राष्ट्रीय लोकदल को मातृशक्ति का आशीर्वाद मिला है,
इस शुभ अवसर पर कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी  ने कहा कि मैं उत्तराखंड के कुमाऊं के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं आप लोगों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की विचारधारा के झंडे को देवभूमि में पहुंचने का काम किया है और इस विशाल संख्या के साथ आप लोगों ने यह कार्यकर्ता सम्मेलन किया है मैं उत्तराखंड के सभी कार्यकर्ताओं का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं श्री त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हमेशा किसानों के लिए कार्य करते रहे देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने हमेशा किसानों के पिछड़ों एवं देश के सभी वर्गों के लिए कार्य किए हैं और आज हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत सरकार में मंत्री श्रीमान जयंत चौधरी जी भी अपने तीसरी पीढ़ी को उन्हें विचारों के साथ राष्ट्रीय लोकदल का मार्गदर्शन कर रहे हैं,
जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर देवेंद्र सिंह विर्क ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य हुआ कुमाऊं मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर शहर में किया गया राष्ट्रीय लोकदल के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयों सहित सभी कार्यकर्ताओं को मैं कोटि-कोटि साधुवाद करता हूं,
जिला अध्यक्ष नैनीताल कल्पित मेहरा ने कहा आज राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों सहित सभी जगह पर अपने कार्यकर्ताओं को एकत्रित करने का कार्य कर रहा है और आने वाले विधानसभा के चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल की एक बड़ी सहभागिता रहेगी आए हुए सभी लोगों का मैं तहे दिल से स्वागत करता हूं, कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय संगठन महासचिव त्रिलोक त्यागी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान पर प्रकोष्ठ श्री बलजीत सिंह गिल जी, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त, प्रदेश महासचिव किसान प्रकोष्ठ(उ.प्र.)अमित कुमार त्यागी, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ(उ. प्र.)दिलप्रीत कोहली जी,प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रमोद डोभाल,जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर देवेंद्र सिंह विर्क,जिला अध्यक्ष नैनीताल कल्पित मेहरा, जिला महासचिव उधम सिंह नगर हरकिशन लाल टम्टा, श्रीमती आँचल,श्रीमती पूजा,श्रीमती सुषमा रानी,श्रीमती रेखा राणा, श्रीमती पुष्पा,श्रीमती विनीता राजपूत,श्रीमती पूजा तोमर, श्रीमती प्रेमवती,श्रीमती लोहनी, मुकेश शर्मा देवेंद्र सिंह मंगल बलविंदर सिंह , गुरुचरन सिंह, जरनैल सिंह,तरन सिंह चिमा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे