Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में 1.35 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार।कोतवाली रुद्रपुर पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता 

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर में नशा तस्करों के खिलाफ शुरू हुई मुहिम में पुलिस को एक और सफलता मिली है। एसटीएफ और रुद्रपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 1.35 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाली रुद्रपुर पुलिस व STF कुमाऊ टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान, अभियुक्त धर्मवीर गंगवार पुत्र सोहनलाल को गांधी पार्क के गेट नंबर के पास, निकट डीडी चौक, रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 135 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसका शुद्ध वजन 133 ग्राम है।

अभियुक्त धर्मवीर गंगवार के विरुद्ध थाना रुद्रपुर में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

धर्मवीर गंगवार पुत्र सोहन लाल निवास: ग्राम निस्बी, पोस्ट भैसोड़ा, थाना मिलक, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश उम्र: 55 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

SHO मनोज रतूड़ी

SSI नवीन बुधानी

SI दीपक बहुगुणा

SI कृष्ण गोपाल मतपाल (STF)

* अपर उ0नि0 जगवीर शरण (STF)

* का0 वीरेंद्र चौहान (STF)

* का0 मोहित जोशी (STF)

* कां0 ताजबीर शाही

* कां0 यशपाल मेहता