Latest:
उधमसिंह नगर

ऊधमसिंहनगर पुलिस के आरक्षी विपिन बिष्ट का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक

ऊधमसिंहनगर पुलिस के आरक्षी विपिन बिष्ट का आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक

रुद्रपुर(खबर धमाका)। जनपद ऊधमसिंहनगर के पुलिस लाईन रुद्रपुर में तैनात आरक्षी स्वर्गीय विपिन बिष्ट का आकस्मिक निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय विपिन बिष्ट मूल रूप से जनपद बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र के निवासी थे। वर्ष 2006 में वह उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे और वर्तमान में पुलिस लाईन रुद्रपुर में तैनात थे तथा वह लंबे समय( 07 महीनों ) से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार हल्द्वानी(विवेकानंद हॉस्पिटल), बरेली (महाजन हॉस्पिटल ) तथा राजस्थान व दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में कराया गया। रुद्रपुर स्थित मेडिसिटी हॉस्पिटल में दौराने इलाज उनका निधन हो गया। पोस्टमार्टम की कार्यवाही प्रचलित है।

आरक्षी विपिन बिष्ट के निधन पर ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं साहस प्रदान करने की कामना की है।

💐🙏🏻 ॐ शांति 💐🙏🏻