Latest:
उधमसिंह नगर

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में वाहनों पर लगी काली फिल्म के खिलाफ ऊधम सिंह नगर पुलिस का सख्त एक्शन जारी।वाहनों के शीशों से मौके पर हटवाई गई नियम विरुद्ध काली फिल्म।संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत की गई चालानी कार्रवाई। 

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति* के निर्देशन में जनपदभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार जारी है।

अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा नियम विरुद्ध काली फिल्म लगे वाहनों, बिना दस्तावेज वाहन संचालन, तेज गति एवं अन्य यातायात उल्लंघनों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

https://www.facebook.com/share/r/1D2C2d1T7e/

इसी क्रम में पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कारों में नियम विरुद्ध लगी काली फिल्म को मौके पर हटवाया गया तथा संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि वाहनों में काली फिल्म लगाना नियमों का उल्लंघन है तथा इससे सुरक्षा संबंधी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।                  ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा जनपद में काली फिल्म लगे वाहनों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।