Latest:
उधमसिंह नगर

मोबाइल फोन से IPL मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाकर अवैध कमाई करने वाले 02 सटोरी गिरफ्तार।थाना पुलभट्टा पुलिस एवं SOG रुद्रपुर की संयुक्त कार्यवाही में मिली सफलता। 02 आईफोन व ₹40,000 नगद बरामद।

रुद्रपुर(खबर धमाका)। मोबाइल फोन से आईपीएल का सट्टा लगा रहे दो सटोरियों को एसओजी/पुलभट्टा थाना गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से दो आईफोन और चालीस हजार की नगदी बरामद हुए हैं। एसएसपी अजय के निर्देश जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ऑनलाइन सट्टे एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थाना पुलभट्टा पुलिस द्वारा सट्टेबाजों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में शनिवार को थाना पुलभट्टा पुलिस एवं SOG रुद्रपुर की संयुक्त टीम द्वारा IPL मैचों में मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद आईफोन एवं ₹40,000 नगद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना पुलभट्टा में FIR संख्या- 85/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त

हिमांशु रस्तोगी पुत्र स्व० मनोज रस्तोगी निवासी वार्ड नं०-3, इस्लामनगर, पहाड़ी कॉलोनी, सितारगंज, थाना सितारगंज जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र- 24 वर्ष।                         सौरभ कुमार पुत्र धर्मेन्द्र कुमार निवासी कुँवरपुर सिसैया, थाना सितारगंज जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र- 25 वर्ष।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

➡️उ0नि0 दिनेश चन्द्र भट्ट

➡️ कानि0 1112 ना0पु0 गजेन्द्र सिंह

*SOG रुद्रपुर टीम*

➡️ का0 710 दिनेश चन्द्र

➡️ का0 182 ललित कुमार

➡️ कानि0 1046 ना0पु0 राजेन्द्र कुमार

➡️ कानि0 564 ना0पु0 दलीप फर्तयाल

SSP अजय गणपति का संदेश*

➡️ “जनपद ऊधमसिंहनगर में अपराध एवं ऑनलाइन सट्टेबाजी जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ‘अपराध मुक्त देवभूमि’ के संकल्प को साकार करने हेतु ऊधमसिंहनगर पुलिस पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।