Latest:
उत्तराखंड

फ्यूल अनुशासन पॉलिसी” के तहत लगभग 05 किलोमीटर पैदल चलकर अपने कार्यालय पहुंचे एसएसपी, जनता की सराहना।ऊधमसिंहनगरप्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” कर चुके हैं अनिवार्य।ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को पिलाया जूस व ठंडा पानी, बढ़ाया हौसला।रास्ते में रुककर सुनी आमजन की समस्याएं, मौके पर दिए निस्तारण के निर्देश

नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। तराई में पढ रही भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के बीच ऊधमसिंहनगर के एसएसपी अजय गणपति शनिवार को पांच किलोमीटर पैदल चलकर अपने आफिस पहुंचे,भरी दोपहरी में एसएसपी और उनके अधिनिस्थों को पैदल चलते देख लोग भी हैरान रह गए। एसएसपी ने रास्ते ड्यूटी पर पुलिस कर्मियों के साथ लोगों से वार्ता भी की। एसएसपी अजय गणपति का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री उत्तराखंड के पर्यावरण संरक्षण विजन को धरातल पर उतारते आह्वान पर उन्होंने एक प्रेरणादायी पहल की गई। “फ्यूल अनुशासन पॉलिसी” के तहत एसएसपी स्वयं लगभग 05 किलोमीटर पैदल चलकर अपने कार्यालय पहुंचे और पुलिस बल सहित आमजन को फिटनेस, अनुशासन एवं पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।

एसएसपी अजय गणपति द्वारा प्रत्येक शनिवार को “नो व्हीकल डे” अनिवार्य किया गया है, जिसका उद्देश्य ईंधन की बचत, प्रदूषण में कमी और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। उनकी यह पहल पुलिस विभाग में अनुशासन और जिम्मेदारी की नई मिसाल बन रही है।

पैदल यात्रा के दौरान एसएसपी ने भीषण गर्मी में चौक-चौराहों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जवानों को जूस एवं ठंडा पानी पिलाकर उनका मनोबल बढ़ाया और ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

इसके अतिरिक्त कार्यालय जाते समय रास्ते में मिले फरियादियों की समस्याओं को भी एसएसपी ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

एसएसपी अजय गणपति की इस अनूठी पहल, फिटनेस के प्रति उनके समर्पण, पर्यावरण संरक्षण के संदेश तथा जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार की स्थानीय नागरिकों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।