ऊधमसिंहनगर में नकली नोटों का जखीरा बरामद,दो गिरफ्तार।गदरपुर पुलिस को चैकिंग अभियान के दौरान मिली सफलता।500-500 के नोटों की 244 गड्डियां,4.54 करोड़ रुपए।नकली नोटों की गड्डियों के ऊपर लगे थे असली नोट
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के गदरपुर में पुलिस को चैकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार करके उनके पास 4.54 करोड़ नकली नोट बरामद किया है, नोटों की गड्डियों के ऊपर असली नोट लगे हुए थे।
ऊधमसिंहनगर में एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर लगातार अपराध के विरुद्ध सख्ती से कार्रवाई कर रही पुलिस को मिली सफलता से हड़कंप मचा हुआ है। दोनों आरोपी नकली नोट कहां और किसके पास लेकर जा रहे इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
ऊधमसिंहनगर पुलिस के मुताबिक कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सैफ्टा फार्म रोड पर पंचपुरी गूलरभोज के पास स्थित एक खोखे में कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में संदिग्ध नोटों के साथ मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा मौके पर मौजूद दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में असली एवं नकली नोट बरामद हुए।
*ऊपर असली नोट, नीचे नकली नोट — देखकर पुलिस भी रह गई हैरान
बरामद नोटों की जांच करने पर पाया गया कि कई गड्डियों में ऊपर भारतीय रिजर्व बैंक के असली 500 रुपये के नोट लगाए गए थे, जबकि नीचे “Children Bank of India” अंकित नकली नोट रखे गए थे, जिससे आम लोगों को आसानी से धोखा दिया जा सके। पुलिस द्वारा मौके से कुल लगभग 04 करोड़ 54 लाख रुपये मूल्य के असली एवं नकली नोट बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में यह मामला बड़े स्तर पर नकली नोटों को खपाने एवं आर्थिक अपराध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
मुनतियाज पुत्र साहिद निवासी केशव नगर वार्ड नं0 06 थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 24 वर्ष।
2. मनोज कुमार पुत्र दूधनाथ निवासी ग्राम पंचपुरी कोपा गूलरभोज थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 41 वर्ष।
एसएसपी अजय गणपति का संदेश
जनपद ऊधमसिंहनगर में आर्थिक अपराध, नकली नोट, नशा एवं संगठित अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद पुलिस पूरी सतर्कता, प्रतिबद्धता एवं पेशेवर दक्षता के साथ अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।”
पुलिस टीम
➡️ SHO भूपेन्द्र सिंह बृजवाल, कोतवाली गदरपुर।
➡️ उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह खड़ायत, प्रभारी चौकी बन्नाखेड़ा।
➡️ उ0नि0 मुकेश मिश्रा, प्रभारी चौकी महतोष।
➡️ हेड कांस्टेबल जगवीर सिंह।
➡️ कांस्टेबल लक्ष्मण Kumar।
➡️ कांस्टेबल रघुवर सिंह।
➡️ कांस्टेबल अमित देवरानी।
