ऊधमसिंहनगर पकड़े हथियार सप्लायरो के आतंकवादी संगठनों से जुड़े तार,अजय गणपति।एसएसपी ऊधमसिंहनगर ने की पुष्टि,बोले जम्मू-कश्मीर के आतंकी संगठन ‘अल बदर’ से के रिहान मीर ने भेजे थे पैसे।दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही जांच
रुद्रपुर/सितारगंज(खबर धमाका)। SSP ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत SOG टीम ओर सितारगंज पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्त से की गई गहन पूछताछ और तकनीकी जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
बैंक खातों से हुआ बड़ा खुलासा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच के दौरान यह पाया गया कि उक्त खातों से जम्मू-कश्मीर के विभिन्न बैंक खातों में संदिग्ध लेनदेन किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जब जम्मू-कश्मीर पुलिस से संपर्क किया गया, तो एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ।
आतंकी संगठन ‘अल बदर’ से संबंध
जांच में सामने आया है कि रेहान मीर, जो जम्मू-कश्मीर के टुलरन सोफिया का निवासी है, इस नेटवर्क का मुख्य हिस्सा है। रेहान मीर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल बदर’ का ओवर ग्राउंड वर्कर (OGW) है। वह पकड़े गए अभियुक्त के खाते में लगातार पैसे ट्रांसफर कर रहा था।
हथियार सप्लाई और दिल्ली पुलिस की जांच
इस मामले के तार सितारगंज से भी जुड़े पाए गए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस बात की विस्तृत जांच कर रही है कि रेहान मीर द्वारा सितारगंज निवासी हनी के खाते में जो धन भेजा गया था, उसके बदले हनी द्वारा हथियारों की सप्लाई की गई थी या नहीं।
मुख्य बिंदु:
दिल्ली स्पेशल सेल में इस संबंध में अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है।
आतंकी गतिविधियों और हथियारों की तस्करी के दृष्टिकोण से दोनों आरोपियों के संबंधों की जांच जारी है।
उधम सिंह नगर पुलिस अब अग्रिम कार्रवाई के लिए
जम्मू-कश्मीर पुलिस और दिल्ली पुलिस के साथ निरंतर समन्वय बनाए हुए है।
राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और नेटवर्क के हर सदस्य तक पहुँचने के प्रयास जारी हैं।
