गढ़ी नेगी नगर पंचायत के लिए मतदान जारी, डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण।दोपहर बाद तक रिकार्ड तोड 55 प्रतिशत मतदान
नरेन्द्र राठौर (खबर धमाका)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नगर पंचायत गढ़नेगी मतदान दिवस पर किया बूथों का निरीक्षण।
निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने मतदान में लगे कार्मिकों को शांतिपूर्ण व पारदर्शिता से मतदान सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को मुस्तैदी से कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अभी तक लगभग 55 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
निरीक्षण दौरान उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, सी ओ प्रशान्त कुमार, डी आर वर्मा, तहसीलदार पंकज चन्दोला आदि मौजूद थे।
