हैदराबाद के IPS अधिकारी की सूचना पर आधी रात को SSP अजय गणपति खुद उतरे मैदान में।यूपी बार्डर पर 05 करोड़ की ज्वेलरी चोरी के आरोपियों को दबोचा गया”
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। हैदराबाद में करीब 05 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण चोरी होने के बाद तेलंगाना के एक IPS अधिकारी ने आधी रात SSP अजय गणपति को सूचना दी कि चोरी में शामिल नेपाली मूल के आरोपी उत्तराखण्ड के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में हैं।
सूचना मिलते ही SSP अजय गणपति ने देर रात स्वयं SOG टीम के साथ मोर्चा संभाला और रुद्रपुर-बिलासपुर बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कराया। पूरे ऑपरेशन की निगरानी SSP अजय गणपति खुद कर रहे थे।
चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बस को रोका गया, जिसमें नेपाल भागने की तैयारी कर रहे नेपाली मूल के तीन आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद स्थित बिलासपुर क्षेत्र में आरोपियों को दबोच लिया गया।
आरोपियों के कब्जे से हैदराबाद से चोरी किए गए करोड़ों रुपये मूल्य के आभूषण भी बरामद हुए। बस उत्तर प्रदेश सीमा में रुकने के कारण बरामदगी एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई बिलासपुर पुलिस द्वारा की गई।
SSP अजय गणपति महोदय द्वारा की गई यह कार्यवाही उनके अंतर्राज्यीय समन्वय एवं त्वरित पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण है। जिसमें रुद्रपुर पुलिस और रामपुर पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से सफलता मिली।
