रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व बीएलओ ने डीएम से भरवाया एस आरआई का प्रपत्र।जनपद में आज शुरू गणना प्रपत्रों का वितरण,घर-घर जायेंगे बीएलओ
रूद्रपुर(खबर धमाका)-। उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रूद्रपुर मनीष बिष्ट व बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को उनके कार्यालय में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरवाया।
निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण हेतु गणना प्रपत्र भरने के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी 09 विधानसभाओं क्षेत्रों में 1464 मतदेय स्थलों में तैनात बीएलओ द्वारा आज सोमवार 08 जून से 07 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण एवं वापस प्राप्त करने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने सभी मतदाताओं से अपील की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण के इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य के सम्पादन में घर-घर आ रहे बीएलओ को गणना प्रपत्रों के वितरण एवं वापस प्राप्त करने वांछित जानकारी एवं अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, तहसीलदार दिनेश कुटौला, सुपरवाइजर संजय कुमार वर्मा, आईटी पिंकी कौर, राजूपाल आदि मौजूद थे।
————————————–
