Latest:
उधमसिंह नगर

ठगी का खेल,ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी।एसएसपी ने दिया जांच के आदेश,अलग अलग थानों में दर्ज होगें मुकदमे।आरोपियों के बैंक एकाउंट भी होंगें सीज। लोगों के गुस्से ने फ्रैंचाइजी खरीदने वालों की उड़ाई नींद

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर में बेरोजगार लोगों को घर बैठे पैसा कमाने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी का मामला अब एसएसपी की दहलीज तक पहुंच गया। एसएसपी ठगी के इस मामले गंभीरता से लेते हुए सीओं सिटी अनुषा बडोला को कार्यवाही की कमान सौंप दी है। उन्होंने करोड़ों रुपया लेकर फरार हुए संचालक और उसके साथियों पर विभिन्न थानों में केस दर्ज कराकर थानाध्यक्ष स्तर के अधिकारियों से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मामले में साइबर सेल,एसओजी को भी लगाया जायेगा। एसएसपी ने संचालक के सभी बैंक खाते भी सीज कराने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को ठगी के शिकार हुए दर्जनों लोगों ने एसएसपी मंजूनाथ टीसी से सीओं सिटी के कार्यकाल पर मुलाकात की। मुलाकात करने वाले लोगों में ज्यादातर कंपनी की फ्रैंचाइजी लेने वाले लोग शामिल थे, उन्होंने बताया की आवास विकास में गुरुद्वारे के पास कम्पलैक्स में खुली ग्लोबल सर्विसेस कंपनी ने विज्ञापन जारी किया था जिसमें कहा था घर बैठे पैसे कमाने का सुनहरा मौका है, जिसमें फ्रैंचाइजी लेने वालो से शुरुआत में 30 से लेकर 1.5 लाख रुपया तक लिए गए। करीब 70 लोगों ने फ्रैंचाइजी खरीदने के बाद कंपनी में लोगों को जोड़ा था,जिनकी संख्या हजारों में बताई जा रही है। इधर कंपनी संचालन के फरार होने के बाद कंपनी में लाखों रुपया लगाने वाले परेशान हैं, बताया जा रहे की फ्रैंचाइजी खरीदने वालों पर भी पैसा लौटाने का दबाव बनाया जा रहा है। इधर एसएसपी ने कहा की आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।इसके लिए पुलिस काम शुरू दिया है, फ्रैंचाइजी खरीदने वाले लोगों ने तहरीर मांगी गई है, फ्रैंचाइजी खरीदने वाला जिस स्थान का होगा उसका मुकदमा उसी क्षेत्र में दर्ज किया जाएगा। जिसके बाद सम्बंधित क्षेत्र का थानाध्यक्ष उसकी जांच कर कार्रवाई करेगा।