Latest:
उधमसिंह नगर

बड़ी खबर, रुद्रपुर में नैनीताल हाइवे का होगा सौंदर्यीकरण। पुलिस के सहयोग से डीडीए ने शुरू किया काम।इंद्रा चौक की गोलाई भी होगी कम,मटकोटा तक हाईवे से हटेगा अतिक्रमण,

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। रामनगर में होने जा रहे G-20 सम्मेलन से पहले रुद्रपुर में नैनीताल हाईवे और काशीपुर रोड पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त हो जायेगा। प्रशासन दोनों मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद इसका सौंदर्यीकरण करेंगे। ताकी सम्मेलन आने वाले विदेशी मेहमान को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो। शहर में इंद्रा चौक से मटकोटा तक सौंदर्यीकरण का काम जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) को सौंपा गया।

सोमवार को इंद्रा चौक से सौंदर्यीकरण का काम शुरू भी हो गया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी के डीडीए के अधिकारियों ने इन्द्राचौक पर काम शुरू करा दिया है। जेसीबी से इन्द्रा चौक की गोलाई कम करने के लिए खुदाई का काम शुरू कर दिया गया। डीडीए के सचिव एन एस नपचियाल ने बताया की G-20 सम्मेलन से पहले इंद्रा चौक से मटकोटा तक सौंदर्यीकरण का काम उनका विभाग करेगा।जिसकी शुरुआत रात कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में बड़ी संख्या विदेश विदेश से यहां पहुंचेगें। ऐसे सड़कों को हरा भरा किया जायेगा। एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने बताया की इंद्रा चौक की गोलाई ज्यादा होने से जाम की स्थिति बनी रहती है,जिसके चलते उसकी गोलाई साढ़े तीन मीटर कम की जा रही, जिससे से जाम की स्थिति खत्म हो जायेगी।