Latest:
उधमसिंह नगर

सिडकुल प्रीमियर लीग सीजन १० २०२३। मिंडा और अशोक लीलैंड पहुँचे फाइनल में!

नरेन्द्र राठौर 

रुद्रपुर। सिडकुल प्रीमियर लीग सीजन १० २०२३ में मिंडा और अशोक लीलैंड पहुँचे फाइनल में पहुंच गयी है। रविवार को पहला सेमीफ़ाइनल टाटा मोटर्स और मिंडा के बीच खेला गया, जिसमे टाटा मोटर्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया !

टाटा मोटर्स ने निर्धारित २० ओवर में ७ विकेट खो कर १५० रन बनाये ,टाटा मोटर्स की तरफ से किशन बिष्ट ने सर्वाधिक ६७ रन और पंचम सिंह ने ३२ रन बनाये , मिंडा की तरफ़ से अमर ने ५ विकेट लिये !

जवाब में मिंडा ने १५० रनों का लक्ष्य १७ ओवरों में २ विकेट खो कर 8 विकेट से जीत प्राप्त कर के फाइनल में प्रवेश किया, और मिंडा की तरफ़ से चंदन सिंह ने नाबाद 73 रन और विजय ने 34 और पुरन ने २४ रन बनाये और टाटा की तरफ़ से किशन और शाहनवाज़ ख़ान ने 1-1 विकेट लिया , मैन ऑफ़ द मैच का पुरास्कार मिंडा के अमर को दिया गया!

वही दूसरे सेमीफ़ाइनल में अशोक लीलैंड और आशियाना बिल्डर्स के बीच खेल गया आशियाना ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला लिया, आशियाना की तरफ़ से अबजोत सिंह ने 51 उत्कर्ष ने 32 रन एवम् जगदीश ने 35 रन का योगदान दिया गेंदबाज़ी में अशोक लीलैंड कि तरफ़ से सुरेंद्र ने 3 और मोहित ने २ विकेट लिए आशियाना ने अशोक लीलैंड को १४९ रन का लक्ष्य दिया जवाब में अशोक लीलैंड की तरफ़ से सुरेंद्र ने ३६ इरफ़ान ने ३४ एवं हिमांशु जोशी ने नाबाद १८ रनो की पारी खेल कर रोमांचक १ विकेट से अपनी टीम को जीत दिलाई वही आशियाना के गेंदबाज़ जगदीश ने जादुई हैट-ट्रिक के साथ ४ महत्वपूर्ण विकेट लिये और कृष्णा ने २ विकेट लिये और इस प्रकार अशोक लीलैंड ने १ विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। आज के मुख्य अथिति के रूप में एसडीएम रूद्रपुर श्री प्रत्युष सिंह जी द्वारा मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया एवंम सेमी फाइनल की चारों टीमों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियो का उत्साह वर्धन किया विशिष्ट अथिति के रूप में भाजपा नेता श्री हितेन्द्र त्रिपाठी एवम् उद्योगपति श्री अंकुर अग्रवाल तथा श्री मोहित कक्कड़, श्री हिमांशु शुक्ला , श्री हरेंद्र राव , श्री बंटी खेड़ा एवं वि-गार्ड के प्लांट हेड श्री प्रवीन बंकर एवम् टाटा मोटर्स के एचआर हेड श्री राजीव धर, एवं राजेश मिश्रा ,पवन सहगल आयोजक नवीन टम्टा इत्यादि मौजूद थे!