ऊधमसिंहनगर से दो अपराधियों को किया जिला बदर।दिनेशपुर पुलिस ने निकाला बाहर। डीएम की अनुमति से 10 पेशेवर अपराधी हो चुके हैं जिला बदर घोषित
नरेन्द्र राठौर रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर में पुलिस के लिए सिर दर्द बने 10 पेशेवर अपराधियों को जिले से बाहर करने का सिलसिला रविवार को शुरू हो गया। दिनेशपुर पुलिस ने अपने क्षेत्र में घोषित दोनों अपराधियों को रविवार को जिले से बाहर ले जाकर छोड़ दिया है।
थानाध्यक्ष दिनेशपुर अनिल उपाध्याय के मुताबिक एसएसपी मंजूनाथ टीसी के आदेशानुसार थानाक्षेत्र से गुण्डा तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को जिला मजिस्ट्रेट जनपद उधमसिंहनगर के आदेश के अनुपालन में गुण्डा एक्ट अभियुक्तगण *1- करनैल सिंह पुत्र हजारा सिंह निवासी कूल्हा थाना दिनेशपुर जनपद उधमसिंहनगर, 2- राज सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी दुर्गापुर न0-02 थाना दिनेशपुर जनपद उधमसिंहनगर को जिला उधमसिंहनगर* की सीमा से 30 दिवस हेतु जिला बदर किये जाने की कार्यवाही की गयी, मुनादी कर अभियुक्तगण को सख्त हिदायत दी गयी कि यदि वह निर्धारित समयावधि में जनपद की सीमा में प्रवेश करतें है तो उनके विरूद्ध धारा 10 गुण्डा अधिनियम के अर्न्तगत वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
