Latest:
उधमसिंह नगर

नशे की लत ने बना दिया चोर,दिनेशपुर पुलिस ने दो आटो लिफ्टर दबोचें। चोरी की दो बाईकें बरामद।

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर। नशे की लय ने दिनेशपुर के दो युवाओं को चोर बना दिया। दोनों नशे की पूर्ति की व्यवस्था न होने पर वाहन चोरी करने लगे।   दिनेशपुर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसका दावा किया है। पुलिस दो आटो लिफ्टरों से चोरी की दो बाईकें बरामद की है।

थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय के मुताबिक दो मार्च को  सुभाष चन्द्र विश्वास पुत्र सुरेन्द्र नाथ विश्वास निवासी वार्ड नं0-07 नेताजीनगर, न  ई-एफ0आई0आर0 संख्या 55/2023 धारा 379 भादवि बाबत अज्ञात अभियुक्त द्वारा वादी की मो०सा० अपाची संख्या- UK06BC-6459, चैसिस नम्बर MD34AEM2K18303 चोरी कर ले जाने के की बात कही।  क्षेत्राधिकारी पंतनगर तपेश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन कर घटना के अनावरण हेतु प्रयास प्रारम्भ किये गये उक्त कम में गठित पुलिस टीम द्वारा मैनुअल पुलिसिंग, सुरागरसी – पतारसी एवं सी०सी०टी०वी० की सहायता प्राप्त कर अथक प्रयासो के उपरान्त गत दिवस -दिनेश राय पुत्र दीपक राय निवासी चन्दननगर रामबाग, थाना दिनेशपुर,-आकाश राय पुत्र रवि राय निवासी रामबाग, थाना दिनेशपुर को रामबाग शिव मन्दिर गेट के पास से  चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह बाइक दोनों ने रामबाग मेले के दौरान रामबाग मन्दिर के पास से से चोरी की थी जिसे दोनों बेचने के लिए रुद्रपुर जा रहे थे दोनों ने रामबाग मेले से एक स्प्लैण्डर मो0सा0 चोरी की थी ,जिसे दोनों की निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों नशा करते हैं जिसकी पूर्ति हेतु मोटर साईकिल चोरी करते हैं और इनको औने-पौने दामो पर बेचकर अपनी जरूरतें पूरी करते हैं, बरामद अन्य मोटर साईकिलों के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग तथा अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। थाना दिनेशपुर पुलिस की उक्त कार्यवाही से अर्न्तजनपदीय दुपहिया वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश हुआ जिससे भारी संख्या में चोरी के वाहनों की बरामदगी हुई है