लंदन में नौकरी दिलाने के नाम ठगी करने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार। साइबर सेल की टीम ने दिल्ली से की गिरफ्तारी
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। लंदन में नौकरी दिलाने और निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले नाइजीरियन निवासी एक ठग को साइबर क्राइम सेल की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि एसटीएफ के साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाऊँ परिक्षेत्र, रुद्रपुर उधम सिंह नगर में रानीखेत निवासी सुरेश आर्या से साईबर ठगों ने फेसबुक पर दोस्ती कर वादी मुकदमा के पुत्र की शैल पैट्रोलियम इंटरनेशनल लन्दन में नौकरी लगाने के नाम पर तथा इसके उपरान्त गोल्ड व्यवसाय व अन्य में निवेश कराने एवं फण्ड रिलीज कराने के नाम पर झांसे में लेकर विभिन्न प्रकार के शुल्क जैसे इन्श्योरेन्स बण्ड, हाईकोर्ट वेरिफिकेशन, आईएमएफा के चार्ज समेत विभिन्न चार्ज के नाम पर लगभग 1 करोड़ 85 लाख रुपये की ठगी की घटना को वर्ष 2017 से 2022 के मय अंजाम दिया गया । जिसके सम्बन में साईबर थाना कुमाऊँ परिक्षेत्र रुद्रपुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के सुपुर्द की गयी । विवेचना के दौरान साईबर थाना पुलिस द्वारा तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर घटना के मुख्य आरोपी को चिन्हित करते हुए थाना गोविन्दपुरी जिला साऊथ ईस्ट दिल्ली स्थित तुगलकाबाद एक्सटेंशन क्षेत्र में अभियुक्त के फ्लैट में दबिश देकर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त किये गये सिम कार्ड, मोबाईल फोन, पैन ड्राईव आदि बरामद किये गये। आरोपी द्वारा साईबर ठगी में करीब 25 ई-मेल आईडी तथा अनेक सिम कार्डस का प्रयोग किया जा रहा था। आरोपी पूर्व में दिल्ली में भी विदेशी अधिनियम में गिरफ्तार होकर तिहाड़ जेल जा चुका है, विवेचना से यह प्रकाश में आया है कि अभियुक्त द्वारा पूरे देश में बहुत लोगों के साथ साईबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा था जिसके सम्बन में जानकारी की जा रही है तथा अन्य राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। साईबर सेल ने उसके कब्जे से एक मोबाईल फोन, 3 सिम कार्ड, 1 पैन ड्राईव, फार्म सी, मय पासपोर्ट वीजा की छायाप्रतियां बरामद की। पुलिस टीम मे निरीक्षक ललित मोहन जोशी, सत्येन्द्र गंगोला, हे कानि. मनोज कुमार, आरक्षी मोहम्मद उस्मान, रवि बोरा शामिल थे। सचित्र फोटो फाइल जनवरी 05 आर यू डी 05
चित्र परिचय रुद्रपुरः उगी को आरोपी नाइजीरियन की गिरफ्तारी की जानकारी देते निरीक्षक ललित मोहन जोशी
