Latest:
उत्तराखंड

रुद्रपुर में फिर ठगी का बड़ा खेल,करोड़ों रुपया समेटकर फर्जी कंपनी का संचालन फरार। आरोपी ने सीएम धामी के साथ भी खिचवा रखा था फोटो पीड़ित ने लोगों ने एसपी क्राइम को सौपी तहरीर

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। कहते हैं लालच बुरी बला है।जो इसमें पड़ा उसके साथ अनहोनी तय है।अभी पिछले साल ही एक कंपनी एप के माध्यम से जिले में हजारों लोगों से ठगी की थी, इसके बाद कंपनी एप बंद हो गया था,अब एक और कंपनी के झांसे में आकर हजारों लोगों का करोड़ों रुपया ढूव गया। कंपनी का संचालन अपना सामान समेटकर फरार हो गया है।


बताया जाता की पिछले वर्ष शहर के आवास विकास में गुरुद्वारे के कम्पलैक्स एक ग्लोबल सर्विसेस नाम से कंपनी खुली थी, कंपनी ने प्रचार प्रसार करके लोगों को झांसा दिया था की वह घर बैठे महीनें में लाखों रुपया क्या सकते हैं, उन्हें बस कंपनी की फ्रैंचाइजी लेने है,और फिर एप को लाइक करना है, फ्रैंचाइजी लेने वालों से शुरू रात फीस 30 हजार और बाद में इसे बढ़ाकर 1.5 लाख रुपया कर दिया गया। फ्रैंचाइजी लेने वाला यदि किसी को जोड़ता था तो उसे बकायदा कमीशन देने का झांसा दिया गया,यदि कोई सीधे जुड़ता था तो उसे 5000 हजार रुपया देने होते थे, बताते हैं की पिछले आठ महीने में हजारों कि संख्या में लोगों ने कंपनी में पैसे लगाए। कंपनी के मलिक का नाम अमित मलिक निवासी रोहतक हरियाणा बताया जा रहा है। बताते हैं की उसने अपने आफिस में सीएम पुष्कर सिंह धामी से सम्मानित होने वाला फोटो भी आफिस में लगा रखा था, जिससे लोगों कंपनी पर भरोसा कर रहे थे। इधर लोगों की मानें तो कंपनी का संचालन पिछले सप्ताह गायब हो गया,एक महिला कर्मचारी बाद में नजर आयी,इधर जब कंपनी के संचालक का फोन बंद हो गया तो बड़ी लोग शनिवार को आफिस पहुंचे, लेकिन आफिस बंद था, लोगों ने मामले में एसएसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।