Latest:
उधमसिंह नगर

यूपी से स्मैक लेकर आया तस्कर गदरपुर में गिरफ्तार।20 लाख की स्मैक, मोबाइल फोन,बाइक बरामद।आरोपी के साथी की तलाश में जुटी पुलिस

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। यूपी से स्मैक सप्लाई करने आए युवक कै गदरपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 201 ग्राम स्मैक बरामद की है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में उसकी कीमत 20 लाख बताई जा रही है।

एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके के मुताबिक बीती रात गदरपुर पुलिस मसीत के पास चैकिंग अभियान चला रही थी।इसी दौरान एक बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से 201 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सार्थक संधू पुत्र राज्यपाल निवासी देवरनिया बहेड़ी बरेली बताया है। आरोपी ने अपने एक साथी का नाम भी पुलिस कै बताया है। पुलिस ने उसकी पुष्टि कर दी है। एसपी क्राइम श्री घोडके ने बताया की जिले में पुलिस लगातार मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है। गदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, एसपी काशीपुर अभय सिंह, सीओं बाजपुर बीएस भंडारी मौजूद थे।