Latest:
उधमसिंह नगर

वीडियो में देखिए,रुद्रपुर में हाईवे पर दो फिट का गड्ढा, शो रहा है एनएच विभाग। हर दिन हो रहे लोग घायल, सीएम का फरमान भी धूल धरित 

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर। एक तरफ सीएम पुष्कर सिंह धामी अपनी हर बैठक,सभा में प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का फरमान सुना रहे हैं,वहीं रुद्रपुर में नैनीताल हाईवे पर नगर निगम के पास दो फिट का गड्ढा जी का जंजाल बना हुआ है, गड्ढे की वजह से हाईवे से गुजरने वाले कई लोग घायल हो चुके हैं, लेकिन एनएच विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है।

वीडियो में देखिए,रुद्रपुर में हाईवे पर दो फिट का गड्ढा, शो रहा है एनएच विभाग।  हर दिन हो रहे लोग घायल, सीएम का फरमान भी धूल धरित 

शहर के इंद्रा चौक से करीब दौ मीटर और नगर निगम कार्यालय गेट से 50 कदम दूर इस गड्ढे के पास वैसे तो दिन, एसएसपी,नगर निगम के अधिकारियों के साथ हजारों लोग गुजरते हैं, पीडब्ल्यूडी का आफिस भी इससे 300 मीटर दूर स्थित है, लेकिन गढ्ढे को भरने की अभी तक गढ्ढा नहीं भरा गया है, गढ्ढा इतना गहरा है कि राहगीर की नजर झपकते ही वह भगवान को प्यारा हो जायेगा।