सोनू खान,मुंत्याज और सुरेशी कोली के घर कुर्की का नोटिस चस्पा।ढोल नगाड़ों संग फरार अपराधियों के घर पहुँची पुलिस।
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका) रुद्रपुर में विभिन्न मामलों में फरार चल रहे रहे तीन आरोपियों के घर पुलिस ने ढोल नगाड़ों के साथ कुर्की का वारंट चस्पा कर दिया है। आरोपियों के शीघ्र ही कोर्ट में सरेंडर न करने पर उनकी सम्पत्ति जब्त की जायेगी।
मंगलवार को SHO रुद्रपुर द्वारा फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी व कुर्की की कार्यवाही करने हेतु थाना रुद्रपुर से टीमें गठित की गई । उक्त क्रम में चौकी रम्पुरा क्षेत्र से मा0 न्यायायल से फरार चल रहे चोरी, मारपीट, जुआरी आदि अपराधियों को घरो पर जाकर ताबडतोड दबिश दी तो अभियुक्तगण फरार मिले । इन अपराधियो के घर व संपत्ति की कुर्की करने के क्रम में तीन अपराधियों के घर व सार्वजनिक स्थानो पर ढोल बजाकर व मुनादी कराकर कुर्की उद्घोषणा की कार्यवाही की गई । इन अपराधियों के लगातार फरार रहने पर इनकी संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा । श्रीमान् SSP महोदय के आपरेशन प्रहार की इस कार्यवाही से अपराधियो व उनके परिचितो में हडकंप मच गया है ।
फरार चल रहे अभि0गणः-
1. सुरेश कोरी पुत्र छोटे लाल कोरी निवासी वार्ड नं0 22 रम्पुरा थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर ।
2- मुन्तियाज पुत्र मुख्तयार निवासी पहाडगंज थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर ।
1. भूरा पुत्र नजाकत निवासी वार्ड नं0 18 खेडा थाना रुद्रपुर जनपद उधम सिंह नगर ।
पुलिस टीमः-
1. INS. श्री प्रकाश दानू, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रपुर
2. SI पंकज कुमार, चौकी प्रभारी रम्पुरा कोतवाली रुद्रपुर
3. SI प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी बाजार कोतवाली रुद्रपुर
4. SI धीरज टम्टा, कोतवाली रुद्रपुर
श
5. हे0का0 राजकुमार, का0 विजय दरमाल, का0 जगदीश पाठक कोतवाली रुद्रपुर UDN
