गौवंश संरक्षण स्क्वाड कुमाऊँ परिक्षेत्र एवं गदरपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।लगभग 300 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार,दो आरोपी फायरिंग करते हुए फरार
रुद्रपुर(खबर धमाका)। गौवंश संरक्षण स्क्वाड कुमाऊँ परिक्षेत्र टीम एवं कोतवाली गदरपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाही करते हुए कोतवाली गदरपुर क्षेत्रान्तर्गत गांधी कॉलोनी, गदरपुर में एक वाहन से लगभग 300 किलोग्राम प्रतिबंधित गौमांस बरामद किया गया है।
प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा स्विफ्ट डिजायर कार संख्या DL 2C AK 8699 की तलाशी ली गई, जिसमें प्रतिबंधित गौमांस पाया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके से निम्न अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया—
1. नईम पुत्र मोहम्मद अहमद, निवासी अगलगा, थाना स्वार, जनपद रामपुर।
2. अबरार पुत्र बाबू खां, निवासी गांधी कॉलोनी, गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।
कार्यवाही के दौरान दो अन्य आरोपी पुलिस टीम को देखकर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा सघन प्रयास किए जा रहे हैं।
मौके से उक्त वाहन के अतिरिक्त 03 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं। बरामद प्रतिबंधित गौमांस एवं वाहनों को कब्जे में लेकर अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली गदरपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई है। साथ ही फरार अभियुक्तों की तलाश एवं मामले के अन्य पहलुओं की गहन जांच जारी है।
संयुक्त पुलिस टीम
उ0नि0 पंकज बेलवाल, प्रभारी गौवंश संरक्षण स्क्वाड
उ0नि0 संजय बोहरा, कोतवाली गदरपुर
का0 संजीव कुमार, गौवंश संरक्षण स्क्वाड
का0 एहसान अली, गौवंश संरक्षण स्क्वाड
का0 राजेश गिरी, गौवंश संरक्षण स्क्वाड
का0 दिनेश रावत, कोतवाली गदरपुर
कुमाऊँ परिक्षेत्र पुलिस द्वारा अवैध गौ-तस्करी एवं गौवंश से संबंधित अपराधों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है तथा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
