पूर्व सीएम खंडूरी के निधन पर भारतीय वैश्य चेतना समिति ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि
रुद्रपुर(खबर धमाका)।उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर भारतीय वैश्य चेतना समिति ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी।
बुधवार को खेड़ा स्थिति भाजपा नेता रामप्रकाश गुप्ता के प्रतिष्ठान आयोजित शोक सभा के दौरान समिति के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी की आत्मा की शांती की कामना की। भाजपा नेता श्री गुप्ता ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री का निधन उत्तराखंड के लिए गहरी छति है। श्री खंडूरी की पहचान ईमानदार राजनीतिक के रुप में थी, उन्होंने सेना के साथ राजनीति और उत्तराखंड के आंदोलन में बड़ा योगदान दिया था।
समिति के अध्यक्ष डीएन गुप्ता ने कहा कि श्री खंडूरी जैसे लोगों की राजनीति में जरुरत थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में ईमानदारी कुछ मिशाल कायम थी,आज हर राजनेता को उनके पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है।ईश्वर उनकी आत्मा का शांति प्रदान करे।
राम प्रकाश गुप्ता,दयानाथ गुप्ता, नुक्ता प्रसाद राठौर,
छेदालाल राठोर,लाल बचन गुप्ता,,कनईलाल गुप्ता,उपेन्द्र गुप्ता,लालू गुप्ता, मनोज गुप्ता, शेर सिंह राठोर,अजय गुप्ता, सोनू राठौर,सागर राठौर,दीपक,रमन राठौर,रामवीर राठौर,विक्की राठौर,रोहित गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद थे।
