उत्तराखंड के ऋषिकेश में पहुंचे देशभर के महापौर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्बोधित
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। ऋषिकेश में अखिल भारतीय महापौर परिषद की 117वीं कार्यकारी समिति की बैठक में देश के विभिन्न शहरों से आए महापौरगणों को संबोधित किया। इस अवसर पर कुल ₹29.78 करोड़ की लागत की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी अवलोकन किया।
प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश के शहरी क्षेत्रों को सुदृढ़, स्वच्छ और आधुनिक बनाने की दिशा में स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं से शहरी आधारभूत ढांचे को नई मजबूती मिली है साथ ही नागरिकों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक परिवर्तन आया है। आज भारत के शहर केवल विकास के केंद्र नहीं, बल्कि नवाचार, सुशासन और आत्मनिर्भरता के सशक्त मॉडल के रूप में उभर रहे हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal जी, श्री Ram Singh Kaira जी, माननीय विधायक श्री Prem Chand Aggarwal जी उपस्थित रहे।
