खाद्य सुरक्षा का उद्देश्य “सुरक्षित आहार-स्वास्थ्य का आधार”,कठायत।जागरूक गोष्ठी में दी खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी मानकों व प्रावधानों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी।
नरेन्द्र राठौर(खबर धमाका)। आयुक्त, खाद्य सरंक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों के अनुपालन में होटल/रेस्टोरेन्ट में खाद्य व्यवसाय से सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं / हितधारकों यथा होटल / रेस्टोरेन्ट स्वामियों, प्रबन्ध निर्देशक, महाप्रबन्धक / प्रबन्धक, चीफ शेफ, शेफ, सहयोगी स्टाफ आदि हेतु खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम व विनियम 2011 तथा तत्सम्बधी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करने हेतु होटल / रेस्टोरेन्ट / एसोसिएशन के सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम / कार्यशाला का आयोजन होटल रेडिसन ब्लू रूद्रपुर में किया गया जिसमें खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता सम्बन्धी मानकों व प्रावधानों आदि के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी / जागरूकता प्रदान की गई।
जागरूकता कार्यक्रम में डा० राजेन्द्र सिंह कठायत, उपायुक्त (खाद्य संरक्षा) कुमांऊ मण्डल द्वारा अपने सम्बोधन में खाद्य सुरक्षा का उद्देश्य “सुरक्षित आहार-स्वास्थ्य का आधार”, गुणवत्तायुक्त एवं पोष्टिक खाद्य पदार्थ की उपलब्धता, खाद्य सुरक्षा मानकों का विनियम एवं निगरानी में एफ०एस०एस०ए०आई० की भूमिका खाद्य कारोबारकर्ताओं की जिम्मेदारियां तथा जनस्वास्थ्य का संरक्षण, एफ०एस०एस०ए०आई० लाईसेंस की अनिवार्यता, एक्सपायरी फूड आईटम, खाद्य पदार्थों के पैकेटों में लेबलिंग आदि विषयों पर विस्तृत रूप से उपस्थित होटल/रेस्टोरेंट व्यवसायों को जानकारी प्रदान की गयी।
तथा ललित मोहन पाण्डे, सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा, ऊधम सिंह नगर द्वारा कार्यशाला में खाद्य कारोबार करने हेतु गुड मेन्यूप्क्चरिंग प्रैक्टिसेस, गुड हाईजिंग प्रैक्टिसेस, खाद्य सुरक्षा के प्रावधानों में हाईजिंन व सेनिटेशन से सम्बन्धित अनुसूची 04 के विनियमों का महत्व तथा अनुपालन, सुरक्षित पेयजल की गुणवत्ता, पैस्ट कंट्रोल उपायों, खाद्य पदार्थों के उचित खाद्य भंडारण, स्वछ रसोईघर, खाद्य लेबलिंग, ईट राईट इंडिया कार्यक्रम के तहत RUCO (Reused cooking Oil), Food Fortification खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित अन्य विषयों के बारे में जागरूकता प्रदान की गयी।
जागरूकता कार्यशाला में उपायुक्त (खाद्य संरक्षा) कुमांऊ मण्डल द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी होटल एवं रेस्टोरेंट व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अन्तर्गत बताये गये प्रावधानों का अक्षरभाः अनुपालन करने के निर्देभा दिये गये।
कार्यक्रम / कार्यशाला में खाद्य सरंक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड के उपायुक्त (खाद्य संरक्षा) कुमांऊ मण्डल डा० राजेन्द्र सिंह कठायत, सहायक आयुक्त/अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा, ऊधम सिंह नगर ललित मोहन पाण्डे, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रूद्रपुर श्रीमती आशा आर्या, महाप्रबन्धक रेडिसन ब्लू होटल आशुतोष पाण्डे, होटल ली केसल्स, होटल रूद्रा कॉन्टिनेन्टल, होटल सोनिया, होटल वीनस, होटल उदय रेजिडेन्सी, होटल जिन्जर, होटल रोजवुड, बीकानेर स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, नवरंग स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, रूपम स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, गुलाब स्वीट्स, पप्पू ढाबा, स्काई-9 आदि के लगभग 50 प्रतिनिधियों तथा होटल व रेस्टोरेन्ट्स व्यवसाय से जुड़े अन्य खाद्य कारोबारकर्ताओं / प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
