Latest:
उधमसिंह नगर

DPRO के सफेदपोश और भूमाफियाओं से सम्पर्क की चर्चा!आरोपी के दफ्तर और घर से बरामद फाइलें खोल सकती है बड़ा राज। सहमे हुए है कई अधिकारी, विजिलेंस कर सकती है पूछताछ! बैंक खातों के साथ, लाकर में में अकूत सम्पत्ति होने की चर्चा! 

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर (खबर धमाका)। ऊधमसिंहनगर के डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी अब जेल में हैं।दो दिन पहले उसे विजिलेंस ने एक लाख की घूस लेते रंगे हाथों दबोचा था। इसके बाद उसके कारनामों के लेकर लगातार जानकारी समाने आ रही। इसमें सच्चाई क्या है।यह जांच के बाद पता चलेंगी, लेकिन जो खबरें समाने आ रही है,वह सरकार के भष्टचार मुक्त सरकार पर सवाल है।

चर्चा है की तीन दिन पहले गिरफ्तार डीपीआरओ रमेश चंद्र त्रिपाठी ने भष्टचार करके कमाई गती सम्पत्ति से एक भूमाफियाओं के साथ मिलकर कालौनी भी काटनी शुरू कर दी थी, जिसमें पैसा तो डीपीआरओ का था, लेकिन दस्तावेज में उसका कहीं नाम नहीं था,यह भूमाफिया शहर का एक बड़ा कलमची भी बताया जा रहा है। जो रुद्रपुर के मल्लसी वह अन्य क्षेत्रों में अवैध कालोनियों में हिस्सेदारी कर कर लाखों के बारे-न्यारे कर रहा है। बताते की अपनी नौकरी का 80 प्रतिशत तैनाती ऊधमसिंहनगर में काटने वाले डीपीआरओ के कुछ सफेदपोश और नौकरशाह से भी गहरे संबंध थे। खबर तो यह भी है कि विधानसभा चुनाव में आरोपी ने एक विधायक को जिताने में बड़ा गेम किया था। जिसके लिए उसे मुंह मांगी मुराद मिली थी। विजिलेंस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके घर से 25.71 लाख रुपया बरामद करने के साथ फाइलें भी बरामद की है। विजिलेंस ने रात को आरोपी के आफिस से भी फाइलें कब्जे में ली है, जिनमें आरोपी का राज भी छुपा हुआ है। सूत्रों की मानें तो पूछताछ में आरोपी ने की अधिकारियों और अपने सम्बंधियों के राज भी उगले है। बिजीलेंस उनकी भूमिका की जांच कर रही है, जिनसे आने वाले दिनों में पूछताछ भी हो सकती है। यही बजह है कि डीपीआरओ की गिरफ्तारी के बाद भष्टचार में डूबे कई अधिकारी सहमे हुए है। उन्हें जेल जाने का भय सता रहा है। इधर आरोपी के बैक खातों बड़ी धनराशि और लाकर में अकूत सम्पत्ति और भष्टचार के राज बंद है। विजिलेंस आने वाले दिनों में बैंक खातों और लाकर का राज भी खोलेगी।