रुद्रपुर में व्यापारियों ने जर्जर सड़क को लेकर किया प्रदर्शन। बोले हादसों के इंतजार में प्रशासन। गड्ढों में बैठकर दिया धरना,आंदोलन की चेतावनी
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर (खबर धमाका)। शहर के काशीपुर बाईपास रोड की जर्जर हालत से भड़के व्यापारियों ने गढ्ढों में बैठक कर प्रदर्शन कर प्रशासन को जगाने के लिए नारेबाजी।
रविवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने तमाम व्यापारियों के साथ धरने के दौरान कहाँ की काशीपुर वाईपास रोड जो अब मुख्य बाजार का मुख्य रोड का चुका है। इस सडक से प्रतिदिन दस हजार से ज्याद बच्चें स्कूल जाते है तो एक लाख से ज्यादा व्यापारी व ग्राहक गुजरते है, लेनिक सडक में गहरे- गहरे गड्डे है, जिससे लगातार हादसे हो रहे। उन्होने नगर निगम, लोनिवि और प्रशासन जानकारी होने के बाद भी सड़क बनाना दो दूर गड्डे भरने का काम भी नहीं कर रहा। समाजसेवी पुरूषोत्तम आरोरा ने कहाँ की इस सड़क पर प्रतिदिन स्कूल के बच्चें व राहगीर घायल होते है। उन्होने प्रशासन से कई बार सड़क की दयनीय हालत को सुधरने के लिए लिखित में शिकायत की है, लेकिन प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। व्यापारियों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी की अगर सडक का शीघ्र निर्माण नही हा तो आंदोलान किया जायेगा।

रुद्रपुर के काशीपुर वाईपास रोड के गड्ढों में बैठकर प्रदर्शन करते व्यापारी
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष के अलावा महामंत्री हरीश आरोरा, पवन गावा, रमेश ढोगरा, सागर छावडा, रोहित तोमर, आंशू पाल, गौरव गांधी, राजकुमार सिकरी, मिलाप कालार समेत तमाम व्यापारी मौजूद थे।
