Latest:
उधमसिंह नगर

अपमान के मामले में चुप नहीं बैठूंगी, मीना।पूर्व पालिकाध्यक्ष बोली अपमान का बदला लेने के लिए भाजपा में हुई हूं शामिल,100 ज्यादा चौपाल लगाकर करुंगी बेनकाब 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। भाजपा नेत्री और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने ट्रांजिट कैंप की नारायण कॉलोनी, और शिमला बहादुर में आयोजित भव्य स्वागत कार्यक्रम को संबोधित् करते हुए कहा की वह महिलाओं के सम्मान की लडाई लड़ने के लिए भाजपा में शामिल हुई है, उन्होंने कहा की एक तरफ जहाँ भाजपा ने महिलाओं को अपमानित करने, और महिलाओं के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने वाले अपने विद्यायक को पार्टी से निस्काषित करने में जरा भी देर नही लगाई वही कांग्रेस ने मेरे साथ साथ तमाम महिलाओं की मान मर्यादा को तार तार करनें वाले उस पूर्व विधायक को कांग्रेस में शामिल कर लिया, श्रीमती शर्मा ने कहा की में इस मामले में चुप बैठने वाली नही हूँ, रुद्रपुर विधानसभा में ही १०० से भी ज्यादा स्थानों पर चौपाल लगाकर ऐसे व्यक्ति को बेनकाब करूँगी।श्रीमती शर्मा ने कहा की रुद्रपुर पूरे प्रदेश में विकास के मामले में टॉप पर हैं, जितना विकास रुद्रपुर में हुआ है उतना और जगह नही हुआ, यहां यशस्वी विधायक शिव अरोड़ा के प्रयास से रुद्रपुर का नक्शा ही बदल गया है वही महापोर् विकास शर्मा भी विकास की गति को बड़ाने में कोई कोर कसर बाकी नही छोड़ रहे है, श्रीमती शर्मा ने कहा की प्रदेश में मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेत्रत्व में राज्य में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी l स्वागत समारोह का संचालन निगम पार्षद, एम पी मोर्या द्वारा किया गया l इस अवसर पर स्वागत करने वाले प्रमुख लोगों में नंद किशोर चौहान, रामाधारी गंगवार, डाल चंद, सत्य पाल, राम प्रसाद, प्रकाश गंगवार, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव अरविंद सक्सेना, बँटी शर्मा, धर्मेंद्र यादव, सुनीता सैनी, कांति कटियार, उषा यादव, मिथलेश, कमलेश बृजेश कुमारी, वविता मोर्या, प्रेमबती, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे l महिला संघटन ने श्रीमती शर्मा को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया l