उधमसिंह नगर

रेडियोलॉजी में ग्रेजुएशन एवं अभियुक्त पैथोलॉजी लैब में काम करने वाले बन गए आटोलिफ्टर ,पुलिस ने सात बाइकें की बरामद 

रुद्रपुर(खबर धमाका)। कोतवाली पंतनगर में बाइक चोरी से सम्बंधित मामले का अनावरण करते हुए आटोलिफ्टर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए एक स्कूटी समेत सात बाइकें बरामद की है। पकड़ा गया एक आरोपी रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल में रेडियोलॉजी का छात्र है तो दूसरा चीमा अस्पताल में पैथोलॉजिस्ट बताया जा रहा है

पुलिस के मुताबिक भोला सरकार पुत्र तपन सरकार, उम्र 22 वर्ष, निवासी: ठाकुरनगर, वार्ड नम्बर- 10, थाना ट्रांजिट कैम्प, जिला ऊधमसिंहनगर तथा विक्की विश्वास पुत्र विष्णु विश्वास, उम्र 22 वर्ष, निवासी: वार्ड नम्बर- 11 खेड़ा, थाना रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को चोरी की 06 मोटर साइकिल एवं 01 स्कूटी (कुल 07 वाहनों) के साथ सिडकुल सिटी पार्क के बाहर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों से गहन पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि जल्दी आर्थिक लाभ पाने के लिए मेट्रोपोलिस मॉल, जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के बाहर से व अन्य कई स्थानों से बाइक चोरी की। परन्तु बाइकों के कागजात न होने के कारण बेच नहीं पाये, जबकि दोनों अभियुक्त शिक्षित हैं, जिनमें से अभियुक्त भोला सरकार मेडिसिटी हॉस्पिटल से रेडियोलॉजी में ग्रेजुएशन कर रहा है एवं अभियुक्त विक्की विश्वास चीमा पैथोलॉजी लैब रुद्रपुर में काम करता है।

पुलिस टीम का विवरण

➡️ उ0नि0 हेमन्त कठैत- प्रभारी चौकी सिडकुल, कोतवाली पंतनगर

➡️ उ0नि0 अनिल सिंह मेहता- चौकी सिडकुल, कोतवाली पंतनगर

उ0नि0 पंकज सिंह मेहर- कोतवाली पंतनगर

➡️ हेड कानि 248 नापु हरीश सिंह बिष्ट- चौकी सिडकुल, कोतवाली पंतनगर

➡️ कानि0 1145 नापु नितिन कुमार- चौकी सिडकुल, कोतवाली पंतनगर