Latest:
उधमसिंह नगर

मेयर पर कांग्रेस नेता सीपी का पटलवार,बताया नौटंकीबाज। बोले अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कर रहे दिखाबा

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। G-20 सम्मेलन से पहले सड़कें के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के चल रहे काम के बीच मेयर रामपाल के वयान को कांग्रेसी नेता सीपी शर्मा ने नौटंकी करार दिया है। उन्होंने जारी बयान में कहा की वर्षों से अपना परिवार चला रहे गरीब व्यापारियों को प्रशासन उजाड़ा रहा,और मेयर रामपाल कह रहे हैं वह प्रशासन को अपने संसाधन, कर्मचारी नहीं देंगे।

 

उन्होंने कहा की यह मेरी रामपाल की नौटंकी है, हकीकत में पिछले कई दिनों ने नगर निगम की टीम ही दुकानदारों को उजाड़ रही है, उन्होंने शहर में वेडिंग जोन का निर्माण न होने पर भी मेयर को दोषी करार दिया। उन्होंने कहां कि आज अगर शहर में वेडिंग जोन होते तो हजारों गरीबों दुकानदारों को वहां स्थापित किया जा सकता था, जिससे उनका रोजगार चलता रहता। लेकिन नगर निगम ने चिन्हित होने के बाद भी वेडिंग जोन नहीं बनाएं। जिसका खामियाजा गरीब दुकानदारों को भुगतना होगा। उन्होंने कहा की कांग्रेस गरीब दुकानदारों के उजाड़ने का कडा विरोध करेगी, इसके लिए धरना प्रदर्शन किया जाएगा।