बेरोजगारों पर लाठीचार्ज प्रकरण में एक माह बाद कार्रवाई।आठ उपनिक्षकों का स्थानांतरण। गढ़वाल कमिश्नर ने सौंपी जांच रिपोर्ट
नरेन्द्र राठौर
। देहरादून में पिछले माह बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज की जांच रिपोर्ट आने के बाद अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के निर्देश पर आठ पुलिस कर्मियों पर गाज गिर गयी है। एसएसपी देहरादून ने आठ उपनिरीक्षकों को दूसरी जगह भेज दिया है। मामले की गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार ने जांच की है जिसमें में पुलिस की कार्यवाही को सही ठहराया गया है। वहीं दूसरी तरफ लापरवाही बरतने को लेकर एसएसआई, कोतवाली प्रभारी, चौकी प्रभारी धारा चौकी, निरीक्षक एलआईयू देहरादून का ट्रांसफर करने के निर्देश अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने दिए हैं।
