तो किसका आदेश मानेंगे IAS विशाल!डीएम ने G-20 सम्मेलन से पहले विकास के लिए विशाल को नोडल अधिकारी किया नियुक्त।मेयर ने कहा नगर निगम से न संसाधन मिलेगा न अधिकारी।
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। G-20 सम्मेलन से पहले रुद्रपुर की सड़कों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन जहां दिन रात मेहनत कर रहा है,वहीं मेयर रामपाल की चेतावनी से मुसीबत खड़ी हो गयी है।मेयर शुक्रवार प्रशासन के काम न की रोड डाल दिया,वहीं उन्होंने साफ चेतावनी दी है वह नगर निगम के संसाधनों का उपयोग नहीं होने देंगे, उन्होंने किसी भी अधिकारी के भी प्रशासन की कार्यवाही में शामिल न होने की बात कही है, सवाल यह उठ रहा कि नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ऐसी स्थिति में क्या करेंगे।वह डीएम का आदेश मानेंगे या मेयर का। मेयर की चेतावनी के बीच डीएम ने विशाल मिश्रा का विकास कार्यों का नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है। अगर नगर आयुक्त ने डीएम की बात मानी तो मेयर के दावे की हवा निकाल जायेगी, क्योंकि नगर अगर कार्यवाही में शामिल होंगे तो फिर नगर निगम के कर्मी और अफसर भी उनके आदेश को मानने।
G-20 के लिए नामित अधिकारी
जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने जी-20 सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु जनपद स्तर पर नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी नामित किये हैं। यह जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह ने बताया कि समस्त विकास कार्यों हेतु मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा को नोडल अधिकारी तथा जिला पंचायतराज अधिकारी रमेश चन्द्र त्रिपाठी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक एवं कानून व्यवस्था हेतु अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह को नोडल तथा सहायक श्रम आयुक्त प्रशान्त कुमार को सहायक नोडल, जी-20 समन्वयक हेतु प्रशिक्षु आईएएस अनामिका को नोडल तथा सहायक कृषि अधिकारी अमित कुमार और खण्ड शिक्षा अधिकारी गुंजन अमरोही को सहायक नोडल, पन्तनगर एयरपोर्ट की समस्त व्यवस्थाओं हेतु निदेशक मण्डी आशीष भटगाई को नोडल तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध को सहायक नोडल अधिकारी, सूचना एवं मीडिया प्रबन्धन हेतु सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिमवाल को नोडल तथा जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम व जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी को सहायक नोडल, परिवहन व्यवस्था हेतु सम्भागीय परिवहन अधिकारी बीके सिंह को नोडल, समस्त कार्यक्रम में खान-पान व्यवस्था व खाद्य सुरक्षा हेतु जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार को नोडल अधिकारी व जिला अभिहीत अधिकारी ललित पाण्डे को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
