Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में साहू राठौर समाज का होली मिलन समारोह संपन्न।भाजपा प्रदेश मंत्री समेत सैकड़ों लोग हुए शामिल

नरेन्द्र राठौर 
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तराखंड द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम में सब को गुलाल लगाकर तथा माल्यार्पण एवं गले मिलकर देश और समाज की उन्नति का कामना की गई! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म का होली मुख्य त्यौहार है हम सब इस त्यौहार को खुशी और हर्षोल्लास के साथ मनाए!उन्होंने कार्यकर्म के अध्यक्ष ललित राठौर बधाई भी दी!

कार्यक्रम में पूर्व मेयरपति सुरेश कोली ने कहा कि जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने हैं तब से हिंदुओं के सारे त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जा रहे हैं कहीं भी देश में दंगा फसाद होने की घटना नहीं मिली है होली मिलन कार्यक्रम के संयोजक एवम भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित राठौर ने कहा कि हम सबको आपसी मतभेद भुलाकर भाई चारे के साथ होली मनाना चाहिए।
होली मिलन कार्यक्रम में दिनेश गुप्ता ,लालू कुमार गुप्ता, दया नाथ गुप्ता, नुक्ता प्रसाद राठौर, शेर सिंह राठौर ,डॉक्टर जसवंत राठौर, राजेंद्र कुमार राठौर, छत्रपाल राठौर, छेदा लाल राठौर, मनोज कुमार गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, नरेंद्र राठौर, गिरीश राठौर, वेद प्रकाश राठोर रामनाथ गुप्ता, मनीष गुप्ता हरीश गुप्ता पप्पू साहू, डॉक्टर ओपी महाजन, मनीष अग्रवाल ,अनुज अग्रवाल भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोली, भाजपा उत्तरी मंडल महामंत्री राधेश शर्मा एवं मिकी ठुकराल तथा रतन लाल पाल सहित सैकड़ों समाज के लोग उपस्थित थे